लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन में घुसे दो शख्स, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में घुस आए, ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया।

Rajasthan Police 2023 12 13T133338.633 | Sach Bedhadak

Delhi News: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में घुस आए, ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विजिटर पास लेकर आए थे दोनो

बताया जा रहा है कि कार्यवाही के दौरान अंदर आए दो लोगों में से एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से बने लोकसभा विजिटर पास से आए थे।

सुरक्षा का गंभीर चूक

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, करीब 20 साल के दो युवक अचानक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथों में कनस्तर थे। इन कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था. उनमें से एक स्पीकर की कुर्सी की ओर भागने की कोशिश कर रहा था. वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर चूक है।

दो लोगों को किया गिरफ्तार

लोकसभा सुरक्षा तोड़ने वाले दो लोग गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला अमोल शिंदे गिरफ्तार और आरोपी नीलम को गिरफ्तार किया गया है। 2001 में आज ही के दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था।