चांद से ISRO को रोवर प्रज्ञान ने भेजी हैरान करने वाली जानकारी, चंद्रमा पर मिली कई धातुएं, देखें

भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के विक्रम लैंडर के साथ गए प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा से ISRO को कुछ अहम जानकारी भेजी है। प्रज्ञान रोवर द्वारा भेजे गए एक संदेश में बताया गया है कि वह और उसका दोस्त विक्रम लैंडर संपर्क में हैं और दोनों अच्छे हैं।

sb 1 56 | Sach Bedhadak

जयपुर। भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के विक्रम लैंडर के साथ गए प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा से ISRO को कुछ अहम जानकारी भेजी है। प्रज्ञान रोवर द्वारा भेजे गए एक संदेश में बताया गया है कि वह और उसका दोस्त विक्रम लैंडर संपर्क में हैं और दोनों अच्छे हैं। इसके साथ ही मैसेज में ये भी है कि जल्द ही बेहतरीन रिजल्ट आने वाला है।

प्रज्ञान रोवर ने दिया कोई संदेश

प्रज्ञान रोवर से प्राप्त संदेश को ISRO द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है। इसमें कहा गया, “चंद्रयान-3 मिशन: यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं… रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि अपेक्षित था, Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si और O का भी पता चला है। हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है। एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है”

चांद पर क्या-क्या मिला?

  • ऑक्सीजन
  • आयरन
  • क्रोमियम
  • टाइटेनियम
  • एल्युमिनियम
  • कैल्शियम
  • मैगनीज
  • सिलिकॉन
  • सल्फर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *