कांग्रेस पर तीखा प्रहार, पीएम बोले-‘एक स्टार्टअप संभाल नहीं पा रहे देश संभालने का सपना देख रहे हैं’

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक जनसभा में कहा कि एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस का हरियाणा में भी वही हाल है।

PM Modi 14 | Sach Bedhadak

रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक जनसभा में कहा कि एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस का हरियाणा में भी वही हाल है। यह आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर में गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का आर्शीवाद मिलेगा। पीएम मोदी शुक्रवार को यहां देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) का शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम ने एम्स के साथ 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने सभा में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह भी जय सियाराम बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक परिवार के हित को ऊपर रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेता एक एक करके इनको छोड़कर जा रहे हैं। जिन्होंने इनके साथ आने का वादा किया था, वह भी भाग रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को बड़ा झटका, पत्नी को हर महीने देने होंगे 4 लाख

कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां कांग्रेस सरकार हैं, वहां वह अपनी सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल में लोगों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं। कांग्रेस सोचती है कि सत्ता में रहना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए जब से ये गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है, तब से मेरे खिलाफ साजिश हो रही हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद के कारण मैं सुरक्षित हूं।

चुनावों की व्यूहरचना पर होगा मंथन

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी सियासी व्यूहरचना में जुटी भाजपा की दो दिवसीय बैठक शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में शुरू होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक का उद्धाटन करेंगे और पीएम मोदी रविवार को समापन भाषण देंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा पेश कर सकते हैं। भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में 370 और राजग को 400 पार सीटें दिलाने का नारा दिया है। पीएम मोदी भी यह बात कह चुके हैं। इसलिए बैठक में इस नारे को केंद्र में रखकर रणनीति बन सकती है।

भाजपा की बैठक में लगभग 11,500 पार्टी सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर पार्टी जिला अध्यक्षों और कई केंद्रीय मंत्री इस मेगा बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह देश भर से भाजपा प्रतिनिधियों की सबसे बड़ी बैठकों में से एक होगी।

भाजपा के कुछ नेताओं ने 1995 में पार्टी द्वारा मुंबई में आयोजित विशाल सम्मेलन को याद किया। सूत्रों के अनुसार दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन 17 फरवरी को पदाधिकारियों की बैठक होगी। उसके बाद अन्य सत्र होंगे। इनमें दो प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों, राज्य पार्टी अध्यक्षों और देश भर के संगठनात्मक नेताओं सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भाग लेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-‘कांग्रेस के पास नहीं भविष्य का रोडमैप…’ मोदी बोले- 2014 से पहले होती थी सिर्फ घोटालों-हमलों की चर्चा