जहां हुआ था राम सेतु का निर्माण, वहां पहुंचे PM मोदी, जानें- कोठंडारामास्वामी मंदिर की क्या है मान्यता?

अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उन सभी दक्षिण भारत के मंदिरों में पहुंच रहे हैं, जहां से राम और अयोध्या का कोई ना कोई नाता रहा है।

pm modi | Sach Bedhadak

Kothandaramaswamy temple : नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उन सभी दक्षिण भारत के मंदिरों में पहुंच रहे हैं, जहां से राम और अयोध्या का कोई ना कोई नाता रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे। अरिचल मुनाई वही स्थान है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने अपनी वानर सेना की मदद से पत्थरों और चट्टानों से समुद्र पर एक लंबा पुल बनाया था। इसी रास्ते से वो लंका पहुंचे थे और रावण पर विजय प्राप्त की थी।

रामेश्वरम में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी आज सुबह अरिचल मुनाई पहुंचे। जहां पर पीएम मोदी ने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए और समुद्र का जल हाथों में लेकर अर्घ्य देते हुए प्रार्थना की। साथ ही समुद्र किनारे बैठकर प्राणायाम भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने धनुषकोडी में श्री कोठंडारामास्वामी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

क्या है कोठंडारामास्वामी मंदिर की मान्यता?

तमिलनाडु के श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर का भगवान राम से नाता है। कोठंडाराम का अर्थ है धनुषधारी राम। कहा जाता है कि रावण के छोटे भाई विभीषण ने यही आकर भगवान राम से शरण मांगी थी। इसके बाद भगवान राम ने यहीं पर विभीषण का अभिषेक किया था। राम को कोठंडाराम कहा जाता है क्योंकि यहां उन्हें हाथ में धनुष लिए देखा जाता है। वहां बने मंदिर को भी यही नाम दिया गया था।

पीएम कल गए थे रंगनाथस्वामी मंदिर

इससे पहले पीएम मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। जहां पर मोदी ने पारंपरिक तमिल परिधान में पूजा-अर्चना की थी। साथ ही पीएम मोदी ने मंदिर के हाथी अंडाल से आशीर्वाद लिया था। इस दौरान हाथी ने पीएम मोदी को माउथ ऑर्गन बजाकर सुनाया था। पीएम मोदी ने आज एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि कल की अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर की यात्रा कभी नहीं भूलूंगा। मंदिर के कण-कण में शाश्वत भक्ति है।

ये खबर भी पढ़ेंं:-Ram Lalla Pran Pratishtha Anushthan : आज नए मंदिर जाएंगे रामलला…अब 23 से ही श्रद्धालुओं को दर्शन

मंदिरों में दर्शन के साथ रोज एक घंटे 11 मिनट तक पूजा कर रहे हैं पीएम

बता दे कि पीएम मोदी ने 22 जनवरी होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। वे हर रोज ब्रह्म मुहूर्त में एक घंटे 11 मिनट तक पूजा करते हैं। वे यम नियमों का पालन करते हुए फर्श पर कं बल ओढ़कर सो रहे हैं और नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। वह सात्विक भोजन भी ले रहे है। वे हर रोज गौपूजा करते हैं और गायों को चारा खिलाते हैं। वह प्रतिदिन अलग-अलग तरह के दान जैसे अन्नदान, वस्त्रदान इत्यादि भी करते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री देशभर के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।