2018 में हुआ प्यार…5 साल इंतजार, अब भारत में रचाएगी शादी, ये है पाकिस्तानी लड़की की लव स्टोरी

Javeria Khanum : नई दिल्ली। कहते हैं ना प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता और ना ही दो देश की सहरद प्रेमियों को मिलने…

Javeria Khanum

Javeria Khanum : नई दिल्ली। कहते हैं ना प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता और ना ही दो देश की सहरद प्रेमियों को मिलने से रोक नहीं सकती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है पाकिस्तान की जवेरिया खानम ने। सीमा हैदर के बाद अब पाकिस्तानी लड़की जवेरिया खानम अपने प्यार के लिए सरहद पार कर भारत आ गई है। वह कोलकाता के समीर से शादी करने लिए यहां आई है।

कराची की रहने वाली जावेरिया खानम ने मंगलवार को अमृतसर जिले में अटारी से भारतीय सीमा में प्रवेश किया, जहां उनके मंगेतर समीर खान और उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। यहां से ये दोनों कोलकाता के लिए रवाना हो गए। दोनों की शादी अगले साल जनवरी में होने वाली है।

कोलकाता के मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तानी लड़की जवेरिया खान ने कहा कि मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं… हम 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। भारत के वीजे के लिए हम काफी समय से कोशिश कर रहे थे, मैं बेहद खुश हूं। मैरिज वीजा को लेकर भी प्रक्रिया होनी चाहिए।

वहीं, जवेरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा कि दोनों ही देशों ने हमें मिलाने के लिए प्रयास किए हैं। जब नीयत साफ होती है तो कोई बाधा बीच में नहीं आती है। मैं चाहूंगा कि दोनों देश सुरक्षा के तहत मैरिज वीजा की प्रक्रिया शुरू करें।

ये शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

समीर खान ने अपनी मां के मोबाइल फोन पर खानम की फोटो देखने के बाद उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। यह बात उस वक्त की है जब समीर मई 2018 में पढ़ाई पूरी करने के बाद जर्मनी से वापस कोलकाता आया था। इसके बाद समीर खान और पाकिस्तानी जवेरिया की लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे। लेकिन, खानम की दो वीजा अर्जियां रद्द होने और कोविड महामारी के कारण दोनों की शादी करीब पांच साल टल गई। अब उन्हें 45 दिनों का वीजा मिला है। अब दोनों की शादी जनवरी में होने से जा रही है। ऐसे में ये प्रेमी जोड़ा काफी खुश है।

ये खबर भी पढ़ें:-आंध्र तट से टकराकर आगे बढ़ा चक्रवात, भारी बारिश से तबाही, तमिलनाडु व आंध्र के कई इलाकों में सैलाब