निज्जर, पंजवड़ और अब सुक्खा…कनाडा से पाकिस्तान तक देश के इन दुश्मनों का हुआ काम तमाम

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। कनाडा में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टरों…

New Project 2023 09 21T124710.250 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। कनाडा में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। पिछले दिनों कनाड़ा में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं अब एक और भारतीय गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि, सुखदूल सिंह ए कैटगरी का गैंगस्टर था। एनआईए ने उसे वॉटेंड लिस्ट में भी शामिल किया गया था। सुखदूल सिंह सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला के इशारों पर काम करता था। वह कनाडा में बैठकर ही भारत में अपने गुर्गों के जरिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हुई हत्या…

बता दें कि इससे पहले 18 जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे की पार्किंग में निज्जर की हत्या कर दी गई थी। उसे दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। निज्जर भारत की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। वह ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ का सदस्य था।

6 मई को लाहौर में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या…

इससे पहले खालिस्तान कमांडो फोर्स का प्रमुख परमजीत सिंह पंजवड़ पाकिस्तान की शरण में था। लेकिन, इसी साल 6 मई 2023 को पाकिस्तान के लाहौर में गुमनाम बदमाशों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। भारत सरकार ने साल 2020 के जुलाई महीने में एक अधिसूचना जारी कर यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत 9 आतंकियों की जानकारी दी। इनमें परमजीत सिंह पंजवड़ का नाम भी शामिल था।

यह खबर भी पढ़ें:- मेजर, कर्नल और DSP सभी का 7 दिन में बदला पूरा, कोकरनाग की गुफाओं में आतंकी उजैर का काम तमाम

4 मार्च को सैयद नूर बंदूकधारियों ने मार डाला…

इसी तरह 4 मार्च 2023 को भारत की वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल सैयद नूर शालोबर को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी। शालोबार कश्मीर में आतंकवाद फैलाने का काम करता था और नए आतंकियों की फौज को ट्रेंड करता था। शालोबार पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर आतंकियों को ट्रेनिंग देने का काम करता था।

फरवरी 2023 में सैयद खालिद रजा की हत्या…

26 फरवरी 2023 को पाकिस्तान में अल बद्र के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैयद खालिद रजा की कराची में उसके घर के बाहर ही अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रजा कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में सक्रिय था। बता दें कि अल बद्र एक कट्टर संगठन है, जो कश्‍मीर में आतंकियों को ट्रेंड कराता था।

यह खबर भी पढ़ें:- भारत के लिए खतरा बन रहा कनाडा! क्या बन जाएगा दूसरा पाकिस्तान, कुख्यात आतंकी-गैंगस्टर्स ने ले रखी है पनाह

एजाज अहमद अहंगर की काबुल में हत्या…

इसी साल 22 फरवरी, 2023 को आतंकी एजाज अहमद अहंगर की अफगानिस्तान के काबुल में हत्या कर दी गई। भारत सरकार ने उसे मोस्ट वांटेड आतंकी की सूची में रखा था। अहंगर का अल-कायदा और अन्य वैश्विक आतंकी संगठनों से निकट संबंध था।

बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज की हत्या…

इसी साल 21 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर रहे बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को रावलपिंडी में गोलियों से भून दिया गया था। भारत सरकार ने पिछले साल ही उसे आतंकी घोषित किया था।

यह खबर भी पढ़ें:- भारत के लिए खतरा बन रहा कनाडा! क्या बन जाएगा दूसरा पाकिस्तान, कुख्यात आतंकी-गैंगस्टर्स ने ले रखी है पनाह

ब्रिटेन में अवतार सिंह खांडा की रहस्यमयी मौत…

इसी तरह 14 जून को खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा ब्रिटेन में रहस्यमयी हालत में मृत मिला। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह को जहर देकर मारा गया था। अवतार सिंह खांडा को खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का करीबी माना जाता है। भारत ने साल 2015 में ब्रिटेन की सरकार को भारत विरोधी कुछ लोगों के नाम सौंपे थे।