पाकिस्तान में अंजू परेशान! भारत आने के लिए मांगी NOC पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने की खारिज

पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने के बाद भारत लौटने की अंजू की उम्मीदों को झटका लगा है। चर्चा थी कि अंजू अक्टूबर में भारत लौट सकती है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने एनओसी खारिज कर दी है।

sb 2 2023 11 08T163123.744 | Sach Bedhadak

Nasrullah Anju Story: पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने के बाद भारत लौटने की अंजू की उम्मीदों को झटका लगा है। चर्चा थी कि अंजू अक्टूबर में भारत लौट सकती है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने एनओसी खारिज कर दी है। अब अंजू को भारत लौटने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

अंजू के पास 1 साल का वीजा

खबरों की माने तो पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने अंजू के आवेदन को खारिज कर दिया है। अंजू जल्द से जल्द भारत आकर अपने बच्चों से मिलना चाहती हैं। अंजू के पास फिलहाल 1 साल का वीजा है। एनओसी के लिए दोबारा आवेदन करेंगी, लेकिन इसमें और समय लगेगा। इसके अलावा अब अंजू के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

एनओसी नहीं मिली

नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू भारत लौटकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है। वह सिर्फ बच्चों के लिए आ रही है.’ वह देश की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस के सभी सवालों का जवाब भी देंगी। उनके इरादे ग़लत नहीं थे, वो क़ानूनी तौर पर पाकिस्तान आई थीं। अंजू ने भारत वापस जाने के लिए पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय में एनओसी के लिए आवेदन किया था, लेकिन एनओसी नहीं मिली है।

पाकिस्तान में अंजू परेशान

अक्टूबर में अंजू के पाकिस्तानी पति ने मीडिया से कहा था कि ‘हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से एनओसी का इंतजार कर रहे हैं। हमने इसके लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी की प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। इसे पूरा होने में समय लगता है। मंजूरी मिलते ही अंजू भारत जाएंगी और अपने बच्चों से मिलेंगी। वह अपने बच्चों से मिलने के लिए मानसिक रूप से परेशान है।