थैलापति विजय की मूवी ने शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ को पीछे छोड़ा, ‘लियो’ ने छुआ गदर2 का रिकॉर्ड

leo box office collection: साउथ के सुपरस्टार थैलापति विजय की इस गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। कमाई के मामले में लियो ने छह दिन तक लगातार 30 करोड़ रुपए (इंडिया नेट कलेक्शन) से ऊपर का बिजनेस करके गदर2 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

leo box office collection | Sach Bedhadak

leo box office collection: साउथ के सुपरस्टार थैलापति विजय की इस गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। कमाई के मामले में लियो ने छह दिन तक लगातार 30 करोड़ रुपए (इंडिया नेट कलेक्शन) से ऊपर का बिजनेस करके गदर2 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन यह रिकॉर्ड बनाने में लियो ने शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर मूवीज जवान और पठान दोनों को पीछे छोड़ दिया है। ये दोनों मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मेंरहीं, लकिे न 30 करोड़ से ऊपर का बिजनेस के वल पांच दिन तक ही लगातार कर पाईं।

250 करोड़ के क्लब में एंट्री

थैलापति विजय की लियो बुधवार के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े आने के साथ ही 250 करोड़ के क्लब में एं ट्री मार लेगी। सेकनिल्क के प्रिडक्शन के अनुसार लियो बुधवार को करीब 15 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन कर लेगी। फिल्म ने छह दिन में भारत में सभी भषाओ को ं मिलाकर 249 करोड़ 80 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-IAS की जॉब छोड़ सनी लियोनी के हीरो बने अभिषेक सिंह, जल्द ही रिलीज होगा रोमांटिक रैप सॉन्ग

मल्टी प्लेक्स मिलते तो तोड़ देती कई रिकॉर्ड

लियो को ओटीटी रिलीज की शर्तो के चलते हिंदी में तीन बड़ी चेन पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपॉलिस ने हिंदी में रिलीज नहीं किया। इससे फिल्म को बड़ा लॉस हुआ। इस सबके बावजूद फिल्म नें देश में 64 करोड़ 80 लाख रुपए के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली। विजय की हिंदी में भी अच्छी खासी फे न फॉलोविंग है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म वारिषु के प्रति इतना क्रेज था कि सुबह सात बजे वाले शो जयपुर में भी हाउसफुल थे। के वल सिंगल स्क्रीन मिलने के बावजूद कमाई में लियो बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की गणपथ पर भारी पड़ी।

टॉप चार बड़ी मूवीज ने छह दिन में BO पर यह की कमाई

लियो

पहला दिन: 64.8 Cr
दूसरा दिन: 35.25 Cr
तीसरा दिन: 39.8 Cr
चौथा दिन: 41.55 Cr
पांचवां दिन : 35.7 Cr
छठा दिन : 32.7 Cr

कुल: 249.80

गदर 2

पहला दिन: 40.10 Cr
दूसरा दिन: 43.08 Cr
तीसरा दिन: 51.70 Cr
चौथा दिन: 38.70 Cr
पांचवां दिन : 55.40 Cr
छठा दिन : 32.37 Cr

कुल: 261.65

यह खबर भी पढ़ें:-Shraddha Kapoor ने खरीदी 4 करोड़ की नई चमचमाती कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जवान

पहला दिन: 75 Cr
दूसरा दिन: 53.23 Cr
तीसरा दिन: 77.83 Cr
चौथा दिन: 80.10 Cr
पांचवां दिन : 32.92 Cr
छठा दिन : 26 Cr

कुल: 345.08

पठान

पहला दिन: 57 Cr
दूसरा दिन: 70.50 Cr
तीसरा दिन: 39.25 Cr
चौथा दिन: 53.25 Cr
पांचवां दिन : 60.75 Cr
छठा दिन : 26.50 Cr

कुल: 307.25