Dunki Trailer : रिलीज से पहले ही ‘डंकी’ ने बनाया रिकॉर्ड, 2 दिन में 6 करोड़ से अधिक बार देखा चुका है ट्रेलर

Dunki Trailer : किंग खान शाहरुख और सुपरहिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड मूवी डंकी रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। डंकी के ट्रेलर ने रिलीज होते ही एक रिकॉर्ड बना दिया है।

Dunki Trailer | Sach Bedhadak

Dunki Trailer : जयपुर। किंग खान शाहरुख और सुपरहिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड मूवी डंकी रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। डंकी के ट्रेलर ने रिलीज होते ही एक रिकॉर्ड बना दिया है। ट्रेलर 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और अब इसे 6 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह किसी भी एक भाषा की फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। शाहरुख खान जो अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हालिया उनकी मेगा हिट जवान के समय भी ऐसा ही किया था। यह रिकॉर्ड पहले जवान के नाम ही था।

अब इसे तोड़ा तो उनकी ही मूवी ने। रिलीज होने के बाद से ही डंकी ड्रॉप 4 (ट्रेलर) सुर्खियों में है। इसके प्रति दर्शकों का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है कि राजकुमार हिरानी ने चार दोस्तों के विदेश पहुंचने की उनकी यात्रा की दिल छू लेने वाली कहानी पेश की है। वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित शाहरुख खान स्टारर डंकी प्यार और दोस्ती की एक गाथा है, जो बेतहाशा असमान कहानियों को एक साथ जोड़ती है। इसके साथ ही यह इमोशंस के असीमित महासागर में गोते लगवाते हुए दिलों के भीतर तक के तारों को झंकृत कर देगी।