ऋचा चड्‌ढा और अली फजल की शादी की बनेगी डॉक्यूमेंट्री, जानें कब होगी रिलीज

Richa Chadda And Ali Fazal : अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की डॉक्यूमेंट्री बनेगी और यह अगले साल के शुरुआत में रिलीज होगी।

Richa Chadda | Sach Bedhadak

Richa Chadda And Ali Fazal: बॉलीवुड के पावर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री, RiAality की पहली झलक पेश करने के लिए सही समय चुना है। इस ने यह फैसला अपनी शादी के एक साल बाद लिया है। कपल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन तीन शहरों दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में हुआ था। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री का नाम RiAality रखा है। इस कपल की शादी साल 2022 में एक भव्य समारोह में हुई थी।

ऋचा और अली फजल ने अपनी शादी के एक साल बाद यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। एक इंटरव्यू में ऋचा चड्‌ढा ने कहा ‘रियलिटी’ चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे की हकीकत को दर्शाएगी। अली और ऋचा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 2020 से कानूनी रूप से शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने 4 अक्टूबर, 2022 को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी के साथ जश्न मनाया। उनकी मुलाकात 2012 में ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें:-स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी….बेटी राबिया को हिंदू या मुस्लिम कौनसे संस्कार देंगी, जानें वो लाजवाब जवाब

डॉक्यूमेंट्री को लेकर बात करते हुए ऋचा चड्‌ढा ने कहा कि शादियों को अक्सर परियों की कहानियों के रूप में चित्रित किया जाता है, लेकिन वास्तव में यह फीलिंग्स का मिश्रण है। खुशी, चिंता, उत्साह और बहुत कुछ। हमारी डॉक्यूमेंट्री रियलिटी में वास्तविक एक्सपीरियस को देखने का प्रयास किया जाएगा। अभिनेत्री ने फुकरे के पीछे की क्लिप शेयर करते हुए कहा कि उन्हें अपने सह-कलाकार अली फजल से शादी की। उन्होंने अपनी शादी कराने के लिए प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट को भी धन्यवाद दिया।

यह खबर भी पढ़ें:-सुहाना ने किया खुलासा, शूटिंग में होती है कोई परेशानी तो वह शाहरुख नहीं बल्कि इस शख्स को करती हैं कॉल

राहुल सिंह ने किया शादी की डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन

ऋचा ने बताया कि उनकी शादी की डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राहुल सिंह ने किया है। इसमें दिखाया जाएगा कि शादी के बाद के दिन कैसे थे। वहीं अली फजल ने कहा कि प्यार हमेशा पूर्ण नहीं होता है, लेकिन यह हमेशा पर्याप्त होता है। प्यार गहरा है, यह गड़बड़ है और फिर भी यह दुनिया बदलने की ताकत रखता है। रियलिटी अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।