Pankaj Udhas Death: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास चारण…लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास चारण का निधन हो गया हैं। पंकज उधास लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 72 साल की…

pankaj udhas | Sach Bedhadak

Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास चारण का निधन हो गया हैं। पंकज उधास लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पंकज उधास पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पंकज उधास पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास की बेटी ने पोस्ट में लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।

नहीं रहे पंकज उधास

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में गायक का निधन हुआ था। वो लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की खबर पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज उधास जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

चिट्ठी आई है गाने से मिली थी पहचान

साल 2006 में गजल गायक पंकज उधास को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। वह कई फिल्मों में गाने भी गा चुके हैं। पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल चिट्ठी आई है से मिली थी। इनका पहला एल्बम आहट 1980 में आया था। इनके कई गाने काफी लोकप्रिय भी रहे हैं। माहिया तेरी कसम, ना कजरे की धार, जीयें तो जीयें कैसे, और आहिस्ता किजी बातें और छुपना भी नहीं आता। ये गाने आज भी दर्शक बढ़ी चाह से सुनते हैं।