Pushpa 2 के इस खतरनाक विलेन का पहला लुक हुआ जारी, Allu Arjun से लेगा कड़ी टक्कर

Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) साल 2024 की शुरुआत में…

fawad 01 scaled | Sach Bedhadak

Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) साल 2024 की शुरुआत में रिलीज होगी। इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 365 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फैंस में अभी भी इस मूवी को लेकर दीवानगी कम नहीं हुई है। फैंस अब इस मूवी के दूसरे पार्ट बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में मेकर्स ने पुष्पा के सबसे बड़े दुश्मन भंवर सिंह मतलब फहाद फासिल का पहला लुक जारी कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘Gadar’ की सफलता के बाद Ameesha Patel के घर में हुआ ‘गदर’, खानी पड़ी थीं चप्पलें, छीन गया स्टारडम

Allu Arjun 01 1 | Sach Bedhadak

पैन इंडिया रिलीज पुष्पा के बाद जब मेकर्स ने पुष्पा 2 की घोषणा की, जब से फैंस इस फिल्म को रिलीज करने की और देखने की बेताबी नजर आई। हालांकि पुष्पाराज का पहला लुक जारी कर दिया गया है। जिसमें वह बहुत अलग अंदाज में नजर आये थे। हाल ही पिछले महीने में रिलीज हुए पुष्पा 2 के ट्रेलर को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। अब मेकर्स ने फहाद फासिल के जन्मदिन के मौके पर उनका नया लुक जारी कर दिया है, जिसकों देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए है।

Puspa 01 | Sach Bedhadak

पुष्पा में भंवर सिंह शेखावत ने निभाया था पुलिस ऑफिसर का किरदार

फहाद फासिल पुष्पा-द राइज का भी भाग थे, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया था। उनके विलेन किरदार को फैंस का काफी प्यार मिला था और अब इसी प्यार के साथ वह ‘पुष्पा-2’ के साथ लौट रहे हैं। ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत उर्फ फहाद फासिल का पुष्पा-2 से लुक काफी खतरनाक है। उनके पहले पोस्टर में उन्हें मेकर्स ने सिगार पीते हुए दिखाया गया है।

फहाद फासिल ने शेयर किया पोस्टर

पुष्पा 2 के फिल्मकार ने फहाद फासिल के इस खतरनाक पोस्टर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘पुष्पा 2 की पूरी टीम बहु प्रतिभाशाली टैलेंटेड अभिनेता फहाद फासिल को जन्मदिन की बधाई देती है। फहाद फासिल के इस खतरनाक लुक पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। उनको भी भंवर सिंह का यह निराला अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *