सुब्रत रॉय की मौत के बाद क्या डूब जाएगा लाखों निवेशकों का पैसा? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Sahara Refund after Death of Roy : सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद क्या सहारा इंडिया के निवेशकों को उनकों पैसा मिलेगा। यहां जानिए सबकुछ…।

Sahara India founder Subrata Roy | Sach Bedhadak

Sahara Refund after Death of Roy: सहारा इंडिया (Sahara India) के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार रात को निधन हो गया। एक तरफ सुब्रत रॉय के निधन पर शोक का माहौल है वहीं, दूसरी तरफ निवेशकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए निवेश की गई राशि मिल रहा है वो अब रुक जाएगी।

आपको बता दें कि सहारा इंडिया में करोड़ों निवेशकों के पैसा जमा हैं। जिसकी जिम्मेदारी सहारा ग्रुप की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी हैं। क्या सुब्रत रॉय के निधन के बाद निवेशकों को पैसा वापस मिलेगा। यहां जानिए…

यह खबर भी पढ़ें:-PhonePe जल्द लेकर आ रहा है ये खास सुविधा, करोड़ों यूजर्स को मिल सकते है खास ऑफर्स!

निवेशकों को मिलेगा पैसा

सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में सहारा ग्रुप को आदेश दिया था कि वह निवेशकों केा ब्याज के साथ उनका पैसा वापस लौटाए। इस आदेश के बाद केंद्र सरकार ने निवेशकों के पैसे वापस देने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल शुरू किया था। इस पोर्टल पर आवेदन करने के बाद निवेशकों को उनकी राशि वापस मिल जाएगी।

बता दें कि सहारा ग्रुप में जिन निवेशकों ने पैसे का निवेश कर रखा है वो केवल रिफंड के लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। यह पूरी तरह से निशुल्क है। अगर निवेशक को किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो वह टोल फ्री नंबरों ( 1800 103 6891 / 1800 103 6893 ) पर संपर्क कर सकते हैं। पिछले 11 साल में सेबी ने निवेशकों को 138.07 करोड़ रुपए लौटाए हैं। निवेशकों द्वारा निवेश की गई राशि सेबी के पास है और यह ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को ही मिलेगी।

सहारा इंडिया का पूरा मामला

सहारा इंडिया के पतन की शुरुआत प्राइम सिटी के IPO से हुई थी। इस धोखाधड़ी का पता चलने के बाद सेबी ने सहारा इंडिया के सेबी अकाउंट को फ्रीज कर दिया और केस दायर किया। इस केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुब्रत रॉय को 2 साल तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा। वह 2016 में पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger Stock : तिमाही नतीजों के बाद इस ऑटो कंपनी के शेयरों मे आई तूफानी तेजी, 6 महीने में किया