नवंबर में घट-बढ़ सकती हैं LPG गैस सिलेंडर की कीमत, जानिए क्यों!

LPG Price 1 November: सरकार एक नवंबर को घरेलू गैस का सिलेंडर में के दामों में कटौती कर सकती है। इससे पहले अक्टूबर में भी गैस के दामों में कटौती हुई थी।

lpg rates | Sach Bedhadak

LPG Price 1 November: अक्टूबर आज यानी मंगलवार को खत्म हो और रहा कल यानी बुधवार से नंवबर का महीना चालू हो रहा है। इस महीने यानी 23 अक्टूबर को LPG गैस के दामों में कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 900 रुपए में मिल रहा है। बता दें कि 5 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके ठीक 2 महीने पहले यानी 30 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपए की राहत दी गई थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में एक बार निवेश, हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, जानें तरीका

वहीं अब चुनाव के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार आम जनता केा महंगाई से राहत देने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल की कीमतें कम हो रही हैं। इससे एलपीजी के दाम कम होने की संभावना बढ़ गई है।

हालांकि, यह भी संभावना है कि एलपीजी के दाम बढ़ें। ऐसा इसलिए ताकि कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ सकती है। इसके अलावा एलपीजी के दाम सरकार द्वारा तय किए जाते हैं इसलिए घट सकते हैं। सरकार के हाथ में होता है वह कभी भी एलपीजी के दाम बढ़ा सकती है और घटा भी सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 महीने में एलपीजी के दाम 4 बार बढ़े हैं और 1 बार कम हुए हैं। इस अवधि में एलपीजी के दामों में कुल 150 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:-तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद 52 वीक के हाई पर पहुंचा यह शेयर, सालभर में दिया 48% शानदार रिटर्न

अगर पिछले 12 महीनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो एलपीजी के दाम बढ़ने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, चुनाव के बीच सरकार आम जनता को राहत देने के लिए एलपीजी के दाम कम कर सकती है। हालांकि, चुनाव के बीच सरकार आम जनता को राहत देने के लिए LPG के दाम कम कर सकती है।