आधार कार्ड में गलत नाम को ऐसे करवाएं चेंज, बस करना होगा ये प्रोसेस, जानें कितनी बार चेंज करा सकते हैं डिटेल

Aadhaar Card Update: अगर आप आधार कार्ड में अपना नाम बदलना चाहते हैं तो यहां जानें कैसे बदल सकते हैं। यह भी जानें कि लिंग, नाम और डेट ऑफ बर्थ कितनी बार चेंज करा सकते हैं।

Aadhar card update in aadhar center | Sach Bedhadak

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स है। इसका उपयोग पहचान के उपयोग में किया जाता है। इसलिए आधार कार्ड के डेटा को अपडेट कराना जरूरी होता है। इस जानकारी को बदलने के लिए एक सीमा है। आइए जानते हैं आप अपने आधार के डाटा में कितनी बार बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि आधार कार्ड में अपना लिंग ओर जन्मतिथि केवल एक ही बार अपडेट किया जा सकता है।

Aadhar Card 1 | Sach Bedhadak

हालांकि, नाम दो बार बदला जा सकता है। आधार कार्ड आपको अपना आवासीय पता बदलने की अनुमति देता है। अपना आवासीय पता बदलने के लिए आपको पहचान पोसपोर्ट, राशन कार्ड या पते का अन्य प्रूप प्रस्तुत करना होगा। यह सारी जानकारी भी ऑनलाइन अपडेट की जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-पहले ही दिन 55 रुपए के पार पहुंचा ये आईपीओ, निवशकों को हुआ 25 फीसदी का फायदा

अगर आप तीसरी बार आधार कार्ड पर अपना नाम बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आपको निकटतम आधार कार्ड केंद्र पर विजिट करना होगा। यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय में जाएं और आना नाम अपडेट करने की अनुमति लें। आधार कार्ड का बहुत महत्व है। अपने आधार कार्ड की जानकारी कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए।

आधार कार्ड को अपडेट कराते वक्त हर किसी को सावधानी रखनी चाहिए। आजकल आधार कार्ड का इस्तेमाल कई तरह की धोखाधड़ी में किया जाता है। इन घोटालों को रोकने के लिए आपको कभी भी अपना आधार डिटेल किसी को नहीं देना चाहिए। इसके अलावा कभी भी फोन पर आया आधार का ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप ये काम करते हैं तो बड़ी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Dhanteras 2023: धनतेरस पर इन 5 जगहों पर खर्च पैसा, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न, पैसा भी नहीं डूबेगा